ऋषिकेश

*ऋषिकेश-इंदिरा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक का शव*

देवभूमि जे के न्यूज ,ऋषिकेश,13/03/2024- आज दिनांक 13 मार्च 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से मैमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति…

देवभूमि जे के न्यूज ,ऋषिकेश,13/03/2024- आज दिनांक 13 मार्च 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से मैमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति दिनेश सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन लाल निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश, हाल किराएदार गली नंबर 3 इंदिरा नगर ऋषिकेश को उसके परिजनों के द्वारा राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है जो कि मृत अवस्था में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस फोर्स राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचा और जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर रस्सी के माध्यम से पंखे से लटक कर फांसी लगा ली गई है। परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचायत नामा भरकर मोर्चरी में रखा गया है पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी| अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.