ब्रेकिंग न्यूज

*हरियाणा – मुख्यमंत्री खट्टर की विदाई -इन्होंनें लिया नये मुख्यमंत्री की शपथ*

डेस्क -हरियाणा की राजनीति में आज खेला का दिन है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके…

डेस्क -हरियाणा की राजनीति में आज खेला का दिन है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भाजपा ने विधायक दल की मीटिंग की और नायब सिंह सैनी को नेता चुन लिया गया। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। अबसे कुछ देर पहले ही उन्होंने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा के 41 विधायक हैं और 6 निर्दलियों का समर्थन भी उसे हासिल है। ऐसे में 47 विधायकों के साथ भाजपा ने फिर से सरकार बनाई है।

इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया। जेजेपी के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। नए मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। अब उन्हें सांसदी से इस्तीफा देना होगा।

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जिनके साथ 5 मंत्रियो को भी शपथ दिलाई गई। इनमें कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल शामिल हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.