उत्तराखंड

वर्षों पुराना विवाद बुधवार को राजस्व, लोक निर्माण विभाग व पालिका की मध्यस्तथा के बाद सुलझा

देव भूमि जे के न्यूज 28/02/2024-ढालवाला वार्ड 11 व्यास मौहल्ला में बरसाती पानी के निकासी का वर्षों पुराना विवाद बुधवार को राजस्व, लोक निर्माण विभाग व पालिका की…

देव भूमि जे के न्यूज 28/02/2024-ढालवाला वार्ड 11 व्यास मौहल्ला में बरसाती पानी के निकासी का वर्षों पुराना विवाद बुधवार को राजस्व, लोक निर्माण विभाग व पालिका की मध्यस्तथा के बाद सुलझा लिया गया है।
बता दें कि ढालवाला वार्ड 11 व्यास मौहल्ले में जंगल की ओर से आ रही सड़क में वर्षों से बरसाती पानी के निकासी ना होने के कारण समस्या बनी हुई थी, जिस कारण स्थानीय लोगों को बरसाती दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के निराकरण के लिए पालिका ने यहां पूर्व में कई बार कार्य शुरू करवाया, मगर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते स्थिति जस की तस बनी रही। मंगलवार को सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पालिका की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को बुलाकर समस्या को जाना। जिसमें निर्णय लिया गया कि वार्ड 11 व्यास मौहल्ले में जंगल की ओर से जो सड़क बनी है, उसके दोनों ओर खुली नालियां खोदकर बनाई जाएंगी। खुदान का कार्य छोटी मशीन से किया जाएगा और लेबल पर नालियों का निर्माण किया जाएगा तथा नालियों की निकासी को चीनी गोदाम वाली नाली से जोड़ा जाएगा। जिस पर सभी स्थानीय लोगों ने लिखित सहमति दी।
मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल, जेई रूपेश भट्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, स्थानीय नागरिक अंकित न्यूली, विजेंद्र लाल जोशी, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह रांगड़, रमेश सिंह रावत, विनोद सेमवाल, बालम सिंह, सतीश, अजय, सूरज सिंह, सरिता पेटवाल, सावित्री देवी, संदीप रावत, बिजेंद्र पयाल, बलदेव भंडारी, उत्तम सिंह असवाल आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.