उत्तराखंड

*ब्रेकिंग न्यूज -उत्तराखंड जनएकता पार्टी के दिनेश धनै पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने दलबल के साथ इस पार्टी में हुए शामिल*

देवभूमि जेके न्यूज 5 फरवरी 2024-ऋषिकेश, उत्तराखंड से इस समय की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड जनएकता पार्टी के दिनेश धनै पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने पूरे दलबल…

देवभूमि जेके न्यूज 5 फरवरी 2024-ऋषिकेश, उत्तराखंड से इस समय की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड जनएकता पार्टी के दिनेश धनै पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने पूरे दलबल के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने हेतु देहरादून हुए रवाना।
आपको बता दे कि उत्तराखंड जन एकता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आज सुबह ही हज़ारों की संख्या में सैकड़ो गाड़ियों में अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। देहरादून रोड पर सैकड़ो कारों में हजारों पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी देहरादून कार्यालय के लिए रवाना हुए ,जहां वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के समक्ष अपनी पूरी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी में विलय करेंगे।
इस अवसर पर दिनेश धनै ने कहा कि समय के साथ-साथ और जनता की भलाई के लिए बेहद जरूरी है कि काम करने वाली पार्टी के साथ दिया जाए। इसी कड़ी में मैं आज अपने समस्त कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ बालवीर रोड देहरादून रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.