ऋषिकेश

*एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 03/02/2024-- एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में भारी संख्या में स्कूल के बच्चो…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 03/02/2024– एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में भारी संख्या में स्कूल के बच्चो एवम वरिष्ठ नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज प्रथम शनिवार को जीवनी माई धर्म शाला परिसर में आयोजित निशुल्क कैंप में डाकटर पंखुरी (जनरल फिजिशियन) एवम नेत्र विषेशज्ञ डॉक्टर्स , डा उमेश यादव,, डा प्रदीप, डा सूरज, डा मसूर आलम, की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 65 बुजुर्गो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया । संगठन ने नगर के सभी स्कूलों के बच्चो के नेत्र जॉच का संकल्प लिया है । इसके अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय no 11के 16बच्चो की आंखों की जॉच निशुल्क की गई।एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इसी के साथ ही लाल पैथ लैब के डा विजय गुप्ता के सौजन्य से रक्त जॉच शिविर भी आयोजित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, दिनेश मुद्गल, अरविन्द जैन,नरेश गर्ग, कमल सिंह राणा, संजय मेडिकोज से रविन्द्र कुमार अग्रवाल,रमेश चंद जैन, डा एम सी त्रिवेदी,बंसी लाल, श्रीमती आशी दयाल ,हरचरण सिंह, ओ पी मुल्तानी, सत्य प्रकाश गुप्ता, चन्दन सिंह पंवार, श्याम सिंह अटवाड़िया,सत्येन्द्रशर्मा ,, डाक्टर विजय गुप्ता, जवाहर लाल त्रिपाठी, सतीश शर्मा, हरि प्रकाश जिंदल, आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.