ऋषिकेश

*गंगानगर मुख्य मार्ग का हुआ नामकरण- अब “राम राम मार्ग” नाम से जाना जाएगा*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 24/01/2024-मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिवस के शुभ अवसर पर प्रभु की प्रेरणा एवं…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 24/01/2024-मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिवस के शुभ अवसर पर प्रभु की प्रेरणा एवं अपने शुभ संकल्प के अनुसार गंगानगर मुख्य मार्ग का “राम राम मार्ग”के नाम से नामकरण / लोकार्पण परम पूज्य स्वामी अयोध्या दास रामायणी जी के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ स्वामी जी ने राम राम नाम की महिमा एवं महत्व बताते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए भगवान राम के आचरण वआदर्श संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की उपस्थित जन समुदाय को प्रेरणा दी तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ एवं राम नाम का गुणगान करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया उक्त आयोजन में डॉक्टर डीपी रतूड़ी ,डॉक्टर रिचा रतूड़ी ,दिनेश रावत, एकांत गोयल ,शैलेंद्र बिष्ट , पंडित अरविंद तिवारी, ज्ञानचंद आहूजा ,सुशील रस्तोगी ,सचिन अग्रवाल, उमेश गोयल ,कपिल आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.