ऋषिकेश

*माँ कालिका मंदिर परिसर पर स्वच्छता अभियान में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया प्रतिभाग*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 21 जनवरी, 2024- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सात मोड़ स्थित कालिका मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 21 जनवरी, 2024-

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सात मोड़ स्थित कालिका मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मंत्री डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर पर साफ-सफाई कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

स्वच्छता अभियान चलाकर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में मकर संक्रांति से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में माँ कालिका मंदिर परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम सभी भारतवासियों के आदर्श हैं। कहा कि 500 साल के लंबे संघर्षों एवं कई बलिदानों के बाद सत्य सनातन धर्म के प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य दिव्य नव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा लोगों के हितों और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, नितिन सकसेना, मनोज ध्यानी, पुष्पा ध्यानी, शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, रमेश अरोड़ा, नीलम चमोली, राहुल अग्रवाल, गणेश रावत, रूपेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.