उत्तराखंड

*श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत चलाया स्वच्छता अभियान*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 19/01/2024- अयोध्या में होने वाली श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला ने अन्य सहयोगी संस्थाओं के…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 19/01/2024-

अयोध्या में होने वाली श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला ने अन्य सहयोगी संस्थाओं के संग दर्शन महाविद्यालय के समीप घाट व मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, इस दौरान 40 किलोग्राम सूखा प्लस्टिक कूड़ा एकत्र किया गया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला मंदिरों व गंगा घाटों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में लगी है। अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि अयोध्या में होने वाली श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत दिनांक 14 से 22 जनवरी तक को पालिका उत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत निकाय क्षेत्र के मंदिरों व गंगा घाटों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में पालिका की टीम, दर्शन महाविद्यालय समिति के सदस्य, छात्र, स्वयं सहायंता समूह, वेस्ट वॉरियर्स की टीम, कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के सदस्य दर्शन महाविद्यालय के समीप गंगा घाट पर एकत्र हुए। यहां वृहद स्तर पर सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 किलोग्राम सूखा कूड़ा एकत्र कर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र खाराश्रोत में भिजवाया गया।
विशेष स्वच्छता अभियान में जितेंद्र सिंह सजवाण, दर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य शांति प्रसाद मैठाणी, देवभूमि मां का स्वाद स्वयं सहायता समूह से रीना उनियाल, योगेश उनियाल, कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट से अनुज, वेस्ट वारियर्स की टीम व बड़ी संख्या में दर्शन महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.