ऋषिकेश

*साई कृपा मन्दिर, श्यामपुर के स्थापना दिवस समारोह में निकली विशाल शोभा यात्रा*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,16/01/2024- साई कृपा मन्दिर श्यामपुर ने बाबा के दिव्य मन्दिर के 11वा स्थापना दिवस समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,16/01/2024-
साई कृपा मन्दिर श्यामपुर ने बाबा के दिव्य मन्दिर के 11वा स्थापना दिवस समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रातः साई बाबा को मंगल स्नान कराया गया। एक विशाल शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जो विभिन्न स्थानों से गुजर कर राजेन्द्र सजवान के निवास पर स्थित साई मंदिर पंहुची, जहां साई बाबा की आरती के बाद एक विशाल भंडारे का अयोजन किया गया। शोभा यात्रा में साई नाम का गुणगान होता रहा। रात्रि एक विशाल साई संध्या का आयोजन हुआ जिसमें साई कोनार मंदिर जबलपुर के साई भक्तो ने बाबा का नाम गुणगान किया । नेपा नगर से पधारे गुरुदेव साई लाल जी के सानिध्य में मनाए गए इस समारोह में नवनीत नागलिया , नवदीप नागलिया एवम प्रदीप नागलिया ने आसपास एवम दूर दराज क्षेत्रों से आए सभी साई भक्तो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रकांत कुमार, मोहन दंग, सुदेश शर्मा(टीटू भाई), शास्वत नागलिया, टेक बहादुर थापा,एस पी अग्रवाल,धैर्य, भक्त तुलसी, डा एस के गोयल, किच्छा से मनीष जैसवाल सुभाष चंद्र, सिवेन्द्र रावत, संजय शैली, विकी जुनेजा आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.