उत्तराखंड

*शिवपुरी में गंगा नदी में नहाते समय जयपुर के युवक-युवती लापता, SDRF का सर्च अभियान जारी*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 22 नवंबर 2026।** ऋषिकेश के निकट शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान जयपुर, राजस्थान निवासी एक युवक और…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 22 नवंबर 2026।** ऋषिकेश के निकट शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान जयपुर, राजस्थान निवासी एक युवक और युवती लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और गंगा नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। देर तक चले सर्च अभियान के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर से चार दोस्त घूमने के लिए शिवपुरी आए थे और यहां एक कैंप में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को सभी शिवपुरी पहुंचे थे। रविवार सुबह लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच लवेश साटीवाल और चेतना मीणा अपने साथियों को बताए बिना गंगा नदी की ओर चले गए। दोनों नदी में नहाने लगे और बाद में उन्होंने फोन के माध्यम से अपने साथियों को भी वहां बुलाया।

इसी दौरान उनके साथी राजकुमार मीणा जब मौके पर पहुंचे तो दोनों वहां मौजूद नहीं मिले। नदी किनारे उनके मोबाइल फोन और कपड़े रखे हुए मिले। काफी तलाश करने के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो राजकुमार मीणा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

लापता युवक-युवती की पहचान लवेश साटीवाल (26 वर्ष), पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर, राजस्थान तथा चेतना मीणा (27 वर्ष), पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रताप नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लवेश साटीवाल राजस्थान सरकार के विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत थे।

SDRF के डीप डाइवर द्वारा गंगा नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग कर रही है। फिलहाल दोनों लापता युवक-युवती का कोई पता नहीं चल पाया है।

**गंगा में स्नान करते समय बरतें सावधानी**

शिवपुरी और आसपास के गंगा तटीय क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में नदी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए पर्यटकों से अपील है कि वे निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और नदी में उतरते समय विशेष सावधानी बरतें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.