उत्तराखंड

*ऋषिकेश-त्रिवेणी घाट पर गूंजे सुंदरकांड और भजनों के स्वर, उत्तर प्रदेश-बिहार से पहुंचीं सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं*

देव भूमि जे के न्यूज,(जय कुमार तिवारी)ऋषिकेश, 19 नवंबर।तीर्थनगरी ऋषिकेश के पावन त्रिवेणी घाट पर गुरुवार को धर्म जागरण अभियान के अंतर्गत सामूहिक कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का…


देव भूमि जे के न्यूज,(जय कुमार तिवारी)ऋषिकेश, 19 नवंबर।तीर्थनगरी ऋषिकेश के पावन त्रिवेणी घाट पर गुरुवार को धर्म जागरण अभियान के अंतर्गत सामूहिक कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं अनेक महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक कीर्तन और सुंदरकांड के पाठ से त्रिवेणी घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। महिलाओं ने पारंपरिक भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए और सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी का गुणगान किया।

इस अवसर पर धर्म जागरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे सामूहिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूती मिलती है। विशेष रूप से मातृशक्ति की भागीदारी सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम की संचालिका सपना गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धर्म जागरण अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के माध्यम से घर-घर में धार्मिक चेतना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंचीं महिलाओं तथा स्थानीय श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.