देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। गढ़ सेवा संस्थान, ऋषिकेश के तत्वावधान में उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास के शुभ अवसर पर आयोजित 12वें गढ़ रक्षक महोत्सव के अंतर्गत लॉटरी के माध्यम से चयनित 12 भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए।
होटल द मोंटारा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल, संतोष पांथरी और विपिन चौधरी ने कूपन के माध्यम से लॉटरी निकालकर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार के रूप में ढालवाला निवासी अरुण को स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार हीरा सिंह को मोबाइल फोन तथा तृतीय पुरस्कार नीरायेंदर राणा को साइकिल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त नौ अन्य भाग्यशाली विजेताओं को भी विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, सचिव गोपाल सत्ती, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, ताजेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, विजय रावत, अखिलेश मित्तल, बृजमोहन मनोडी, चंद्रवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







0 Comments