उत्तराखंड

*ऋषिकेश-12वें गढ़ रक्षक महोत्सव में लोकसंस्कृति और संगीत की धूम, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर रखे विचार*

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश, 17 नवंबर 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास की पूर्व संध्या पर गढ़ सेवा संस्थान, ऋषिकेश के तत्वावधान में 12वें गढ़ रक्षक महोत्सव का दीप…

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 254.88179;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?Hazy moonlight, icon:14, weatherInfo:100;temperature: 31;zeissColor: bright;

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश, 17 नवंबर 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास की पूर्व संध्या पर गढ़ सेवा संस्थान, ऋषिकेश के तत्वावधान में 12वें गढ़ रक्षक महोत्सव का दीप प्रज्वलित भव्य आयोजन आशीर्वाद वाटिका, हरिद्वार रोड में किया गया। आत्मनिर्भर भारत में सहयोगी गढ़ रक्षकों के सम्मान समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
गढ़ रक्षक महोत्सव में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कार्य कार्यक्रम का जमकर लुत्फ लिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोकपर्वों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी विशिष्ट संस्कृति, लोकगीतों, लोकनृत्यों और पारंपरिक रीति-रिवाजों से है। ईगास जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल ,महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी, मेयर शंभू पासवान,दिनेश सेमवाल, विदुषी निशंक भी उपस्थित रहे। समारोह में पांडवास लाइव बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्या ने किया। लोकसंगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव के आयोजन में गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष जगवीर सिंह रावत, निर्देशक देवेंद्र सिंह नेगी, मनोज खत्री, ताजेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश सिंह पयाल, सुमित पंवार, भगवती प्रसाद रुदोला एवं विजय सिंह रावत, कोषाध्यक्ष अरुण डंगवाल तथा सचिव गोपाल सती, सहित संदीप गुप्ता, सरोज डिमरी ,दीपक धमीजा ,दिनेश सती , पीयूष अग्रवाल,अरुण बडोनी, गोविंद नेगी सुमित पवार, सुभाष नेगी,पदम सिंह गोसाई ,डीबीपीएस रावत, रीना शर्मा, गोविंद सिंह रावत ,विपिन पंत, जितेंद्र अग्रवाल, प्यारेलाल जुगराण सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से जुड़े विभिन्न रंगों के साथ गढ़ रक्षकों के योगदान और उनकी भूमिका को सम्मान देने का संदेश दिया गया। किसके तहत उत्तराखंड के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उपस्थित अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.