ऋषिकेश

नाभा हाउस में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, क्षेत्रीय विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 13 नवंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाभा हाउस में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 13 नवंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाभा हाउस में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रीना शर्मा ने ऋषिकेश में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के प्रयासों से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने तथा पुरानी पेयजल लाइनों को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने डॉ. अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास को इसी प्रकार प्राथमिकता मिलती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विकास कार्यों को केवल निर्माण तक सीमित न रखते हुए उनका उद्देश्य ऋषिकेश को बेहतर सुविधाओं से युक्त और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।

डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने तथा स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर जनसेवा एवं विकास कार्यों के लिए प्रेरित करता है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में नरेश चंद्र अग्रवाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, योगेश्वर दत्त ध्यानी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, दिगंबर नौटियाल, मुन्नालाल सिलस्वाल, वीरेंद्र जुयाल, दर्शनी देवी, मूंगा देवी, इंद्रावती देवी, कोमल पाल, शांति बेलवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रूपेश गुप्ता ने किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.