उत्तराखंड

ऋषिकेश – महिला गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, 2 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा बरामद

**देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश।** ऋषिकेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक…

**देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश।**

ऋषिकेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 2 किलो 790 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से गांजे के दो पैकेट बरामद किए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद को नशामुक्त बनाने और अवैध शराब, चरस, स्मैक व गांजे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली ऋषिकेश की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत 5 नवंबर 2026 को महिला उपनिरीक्षक ज्योति शर्मा पुलिसकर्मी विनीत कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान झुग्गी बस्ती चंद्रभागा नदी क्षेत्र में पीपल के पेड़ के पास एक महिला सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला लेकर खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर महिला घबराकर वापस मुड़कर गली की ओर जाने लगी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान थैले में भूरे रंग की टेप से लिपटे दो पैकेट मिले, जिनमें कुल 2 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला की पहचान सबरी देवी पत्नी विजय साहनी, निवासी मायाकुंड झुग्गी बस्ती, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उक्त गांजा उसने न्यू त्रिवेणी कॉलोनी निवासी रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी से लिया था और वह इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी। पुलिस के अनुसार, रेखा साहनी गांजा कहां से और किसके माध्यम से मंगाती थी, इस संबंध में गिरफ्तार महिला कोई जानकारी नहीं दे पाई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 580/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार महिला को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक ज्योति शर्मा और कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.