देव भूमि जे के न्यूज,परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन में नई रोशनी लाना है।
शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, उच्च गुणवत्ता के लेंस, आवश्यक दवाइयां एवं उपचार से जुड़ी सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज और उनके एक अटेंडेंट के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक मरीजों को आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ लाने होंगे।
शिविर का आयोजन स्वामी शुकदेवानन्द धर्मार्थ अस्पताल, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क सूत्र: 86504 22678, 8077974461
परमार्थ निकेतन का यह सेवा अभियान जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां और नई रोशनी लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। मानव सेवा और परोपकार की भावना को समर्पित यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है।







0 Comments