ऋषिकेश

*बजट के अभाव में रुकी पेयजल योजनाओं को गति देने के निर्देश, रायवाला और प्रतीत नगर में पेयजल शुल्क कम करने की भी उठाई मांग*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 29 अक्टूबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में पेयजल अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 29 अक्टूबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में पेयजल अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बजट के अभाव में विभिन्न क्षेत्रों में रुके पेयजल लाइन बिछाने के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में चक जोगीवाला, हरिपुर कला, भट्टोंवाला, गढ़ी मयचक, गुमानीवाला और साहब नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल लाइनों के निर्माण कार्य प्रभावित होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। डॉ. अग्रवाल ने इस संबंध में पेयजल सचिव रणवीर चौहान से फोन पर वार्ता कर संबंधित क्षेत्रों के लिए आवश्यक बजट शीघ्र जारी करने को कहा, ताकि रुके हुए कार्यों को गति मिल सके और स्थानीय निवासियों को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इसके साथ ही डॉ. अग्रवाल ने रायवाला और प्रतीत नगर क्षेत्र में बढ़े हुए पेयजल शुल्क को कम करने का मुद्दा भी सचिव के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए पेयजल शुल्क की समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम किया जाए। उन्होंने बजट के अभाव में रुके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जलकल अभियंता अरुण रावत, अधिशासी अभियंता आरके राणा, ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, गोविंद मेहर, गणेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.