ऋषिकेश

दीपावली से पहले ऋषिकेश में पटाखा दुकानों का निरीक्षण, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 29 अक्टूबर।* दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऋषिकेश में…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 29 अक्टूबर।*

दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऋषिकेश में प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को तहसीलदार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के लाइसेंस और पटाखों की बिक्री से संबंधित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच में दो दुकानदारों के पास पटाखों की बिक्री के लिए पांच वर्षीय लाइसेंस पाए गए, जबकि कुछ दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की रसीद प्रस्तुत की।

इस दौरान तहसीलदार प्रदीप नेगी ने संबंधित तीन दुकानदारों को निर्धारित लाइसेंस प्राप्त किए बिना पटाखों की दुकान संचालित नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक लाइसेंस प्राप्त होने के बाद ही नियमानुसार दुकान का संचालन किया जाए।

प्रशासन की ओर से दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों पर निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य अवैध बिक्री पर रोक लगाने के साथ-साथ आगजनी की घटनाओं की आशंका को कम करना तथा आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

प्रशासन ने सभी पटाखा विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने और आवश्यक लाइसेंस के साथ ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। बिना वैध लाइसेंस के बिक्री या अन्य अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.