उत्तराखंड

प्रतीतनगर रामलीला में सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का भव्य मंचन.

देवभूमि जे के न्यूज रायवाला (प्रतीतनगर), 24 अक्टूबर। प्रतीतनगर गांव के वार्ड नंबर 06 स्थित श्री रामलीला चौक में लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचम श्री…

प्रतीतनगर रामलीला में सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का भव्य मंचन.

देवभूमि जे के न्यूज रायवाला (प्रतीतनगर), 24 अक्टूबर। प्रतीतनगर गांव के वार्ड नंबर 06 स्थित श्री रामलीला चौक में लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। शुक्रवार रात्रि आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता एवं मुख्य मंच उद्घोषक विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने बताया कि रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रथम दृश्य में राजा जनक के खेत में हल चलाने के दौरान घड़े से माता सीता के प्रकट होने और राजा जनक द्वारा उन्हें पुत्री के रूप में स्वीकार करने का प्रसंग दिखाया गया।

दूसरे दृश्य में ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा बाधा डालने की कथा का मंचन हुआ। ऋषि विश्वामित्र के आग्रह पर राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजा। मार्ग में भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध किया तथा सुबाहु सहित अन्य राक्षसों का संहार कर ऋषियों को भयमुक्त किया। इसके बाद जनकपुर जाते समय आश्रम में देवी अहिल्या के उद्धार का भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से देवी अहिल्या के पुनः अपने मूल स्वरूप में लौटने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

रामलीला में श्रीराम की भूमिका पार्थ, लक्ष्मण की भूमिका कृष्णा, राजा जनक की भूमिका राजेन्द्र रतूड़ी, सुनैना की भूमिका सौरभ कंडारी, सदानन्द की भूमिका राजेश जुगलान, किसान की भूमिका सूरज चमोली सहित सन्नी, समर और अर्जुन ने निभाई। मारीच की भूमिका विरेन्द्र सिंह, सुबाहु की भूमिका धीरज सिंह, राक्षसों की भूमिका पाखी, प्रियंशु और अजय, ऋषि विश्वामित्र की भूमिका नरेश थपलियाल, राजा दशरथ की भूमिका प्रदीप अरोड़ा तथा गुरु वशिष्ठ की भूमिका भगत सिंह ने निभाई। ताड़का के पात्र में रोहित (धमाका) और देवी अहिल्या के पात्र में सृष्टि पंवार ने अभिनय किया। सभी कलाकारों को दर्शकों की सराहना मिली।

कार्यक्रम में पहुंचे भगवती प्रसाद गौड़, बीना गौड़, कबीर बंसल और हरितालिका तीज कमेटी के प्रतिनिधियों को लोक कल्याण समिति की ओर से राम दरबार की माला एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी और प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल सहित समिति के सदस्य, मुख्य निर्देशक महेन्द्र राणा तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा से जोड़ने का संदेश दे रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.