उत्तराखंड

ऋषिकेश – धूमधाम से संपन्न हुआ आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2.

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश। नेपाली फार्म के निकट स्थित अनिल फार्म में आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2 उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव…

ऋषिकेश – धूमधाम से संपन्न हुआ आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2.

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश। नेपाली फार्म के निकट स्थित अनिल फार्म में आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2 उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव में गरबा एवं डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान चमन सिंह पोखरियाल, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ऋषिकेश के अध्यक्ष दिनेश पैन्यूली ने मां भगवती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया।

उत्सव के दौरान गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आयोजन टीम के सदस्यों को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजे नेगी ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं और लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन अमित राणा, अंजना रतूड़ी एवं ललिता रावत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक आराधना एवं अभिषेक रांगड़ के संयोजन में आयोजित इस उत्सव ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पारंपरिक लोकसंस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष भट्ट, आयुषी नेगी, प्रियांशु रांगड़, कुणाल सुम्भ, विशेषा रावत, समीक्षा पैन्यूली, शालिनी पंवार तथा मीडिया प्रभारी सौरव सिंह ने सहयोग प्रदान किया। उत्सव ने सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों के उत्साह और सामाजिक एकजुटता की भावना को प्रदर्शित किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.