ऋषिकेश

पत्नी संग श्री नैना देवी मंदिर में के.के. सचदेवा ने किए मां के दिव्य दर्शन.

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, 17 अक्टूबर 2026। पावन शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस न्यू स्टार क्लब के संस्थापक, दैनिक सांध्य क्राइम स्टोरी ऋषिकेश के ब्यूरो चीफ एवं…

पत्नी संग श्री नैना देवी मंदिर में के.के. सचदेवा ने किए मां के दिव्य दर्शन.

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, 17 अक्टूबर 2026। पावन शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस न्यू स्टार क्लब के संस्थापक, दैनिक सांध्य क्राइम स्टोरी ऋषिकेश के ब्यूरो चीफ एवं राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के अध्यक्ष के.के. सचदेवा ने अपनी धर्मपत्नी गीता सचदेवा के साथ हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिवालिक पर्वत श्रेणी की पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में मां काली एवं मां नैना देवी के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री नैना देवी मंदिर देश के प्रमुख 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। उत्तर भारत की नौ देवी यात्रा में इस पावन धाम का विशेष धार्मिक महत्व है। मां के दर्शन कर के.के. सचदेवा एवं उनकी धर्मपत्नी ने आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के महंत मुकेश से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत मुकेश ने दोनों को मां की चुनरी ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान के.के. सचदेवा ने मां के श्रीचरणों में समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही उत्तराखंड के निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि मां काली एवं मां नैना देवी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली का संचार हो।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.