देवभूमि जेके न्यूज़, ऋषिकेश। 12 अक्टूबर 2026, सोमवार।
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्रि और दीपावली के पावन अवसर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऋषिकेश के देहरादून रोड स्थित होंडा टू-व्हीलर शोरूम ऑटो गैलरी ने विशेष उपहार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्राहकों को दोपहिया वाहन खरीदने पर स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है, जिसमें विभिन्न आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।
ऑटो गैलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर अलक्छेन्द्र सिंह ने बताया कि नवरात्रि और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों के लिए उपहारों की विशेष श्रृंखला तैयार की गई है। शोरूम का उद्देश्य त्योहारों की खुशियों को ग्राहकों के लिए और भी खास बनाना है। उन्होंने बताया कि शोरूम से दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को स्क्रैच कूपन दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वे विभिन्न पुरस्कार जीत सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्क्रैच कूपन योजना में प्रथम पुरस्कार के रूप में कपल के लिए थाईलैंड की चार रात और पांच दिन की यात्रा, दूसरे पुरस्कार में आईफोन 18, तीसरे पुरस्कार में होंडा एक्टिवा 125 सीसी स्कूटी तथा अन्य पुरस्कारों में एलईडी टीवी सहित कई आकर्षक उपहार शामिल हैं। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कारों में इंडक्शन चूल्हा, सिल्वर कॉइन, इलेक्ट्रिक केटल और अन्य उपहार भी रखे गए हैं। कंपनी की ओर से घोषित योजना के अनुसार, प्रत्येक ग्राहक को उपहार मिलने का अवसर दिया जा रहा है।
आपको बता दे की त्योहारी सीजन के चलते श्यामपुर, रायवाला, खदरी, रानीपोखरी, डांडी, भानियावाला सहित तमाम क्षेत्रों से ऑटो गैलरी में टू व्हीलर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है शोरूम के कुशल कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक ग्राहक को हाथों हाथ गाड़ी तैयार कर दी जा रही है।
अलक्छेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल की खरीद पर ग्राहकों को 26 इंच का एलईडी टीवी देने की विशेष पेशकश की गई है। इस ऑफर के माध्यम से ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार किफायती दोपहिया वाहन खरीदने के साथ अतिरिक्त उपहार का लाभ भी उठा सकते हैं। ऑफर की विस्तृत शर्तों और उपलब्धता की जानकारी शोरूम से प्राप्त की जा सकती है।
त्योहारों के इस खास अवसर पर ऑटो गैलरी ने ग्राहकों को अपनी पसंद की होंडा एक्टिवा स्कूटी या मोटरसाइकिल खरीदने और आकर्षक उपहार जीतने का मौका दिया है। यदि आप भी नवरात्रि और दीपावली पर नया दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो देर किस बात की आज ही अभी देहरादून रोड स्थित ऑटो गैलरी शोरूम पहुंचकर उपलब्ध मॉडलों, कीमतों और उपहार योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।










0 Comments