उत्तराखंड

गांधी और शास्त्री जयंती पर सचिवालय में श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन.

देवभूमि जे के न्यूज, देहरादून, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सचिवालय में श्रद्धा एवं…

गांधी और शास्त्री जयंती पर सचिवालय में श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन.

देवभूमि जे के न्यूज, देहरादून, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सचिवालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का समवेत गायन किया गया। भजन की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक इसमें सहभागिता की।

महात्मा गांधी की जयंती देशभर में अहिंसा, सत्य और स्वच्छता के संदेश को स्मरण करने का अवसर है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उनके सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करने का दिन है। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इन दोनों महान नेताओं के विचारों और आदर्शों को जनजीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे एवं नवनीत पाण्डेय सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.