ऋषिकेश

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े में पर्यावरण मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निगम कार्मिकों की भी हुई जांच.

देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश, 30 सितंबर 2026। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार नगर निगम ऋषिकेश की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को शांति प्रपन्न शर्मा…

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े में पर्यावरण मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निगम कार्मिकों की भी हुई जांच.

देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश, 30 सितंबर 2026। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार नगर निगम ऋषिकेश की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों एवं नगर निगम के कार्मिकों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों और निगम कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर का शुभारंभ महापौर शम्भू पासवान की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि ऋषिकेश को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्यावरण मित्र कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देना नगर निगम की जिम्मेदारी है।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों का स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पर्यावरण मित्रों एवं अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है और भविष्य में भी इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आनंद राणा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने पर्यावरण मित्रों, सफाई नायकों और नगर निगम के अन्य कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा, नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांच की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा जरूरतमंद कर्मचारियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

शिविर के दौरान चिकित्सा टीम ने पर्यावरण मित्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया गया।

चिकित्सकों ने कहा कि सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों को संक्रमण, धूल-मिट्टी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दस्ताने, मास्क, जूते सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना जरूरी है। साथ ही किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत आयोजित इस शिविर को पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक अमित नेगी, राजन भट्ट, संतोष गुसाईं सहित सफाई नायक, पर्यावरण मित्र एवं नगर निगम के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

नगर निगम की ओर से कहा गया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पर्यावरण मित्रों की भूमिका केंद्रीय है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं पर निरंतर ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.