उत्तराखंड

एसआरएचयू जॉलीग्रांट में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह

देवभूमि जे के न्यूज़- 17-SEP-26 डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं मोटर…

एसआरएचयू जॉलीग्रांट में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह

देवभूमि जे के न्यूज़- 17-SEP-26 डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा एवं कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन एवं यज्ञ में सहभागिता की। साथ ही संस्थापक डॉ. स्वामी राम का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने निर्माण एवं सृजन के क्षेत्र से जुड़े सभी कामगारों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन एवं शिल्प का देवता तथा दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विश्वविद्यालय अपनी जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपनी श्रम शक्ति, कौशल और समर्पण के माध्यम से संस्थान, राज्य एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

पूजा के दौरान इंजीनियरिंग एवं मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग में उपयोग होने वाले औजारों, मशीनों एवं अन्य उपकरणों की साफ-सफाई कर उनका तिलक किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रकाश केशवया, इंजीनियरिंग विभाग के डीजीएम आरपीएस रावत, गिरीश उनियाल, रुपेश महरोत्रा, रोशन नौगाईं, अमरेंद्र कुमार सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.