देवभूमि जे के न्यूज (डेस्क) –
यदि आप रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो सावधानीपूर्वक खाना खाएं,खाना किस विधि से में बना है और उसकी बनाने की गतिविधियां क्या है इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राजस्थान के उदयपुर में दिल्ली चौराहे पर स्थित एक होटल में खाने के दौरान प्लेट में कॉकरोच मिलने के बाद ग्राहक और होटल मालिक में विवाद हो गया। पर्यटक ने इसकी शिकायत जब रेस्टोरेंट संचालक से की तो उसके साथ मारपीट कर दिया गया। मारपीट में ग्राहक को गंभीर चोटें आई है। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आने के कारण जयेश पटेल उम्र 35 साल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों पक्षों की एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई गई है।
उदयपुर के थाना मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस के अनुसार ग्राहक ने खाने में जब कॉकरोच निकालने की बात कही तो होटल वालों ने इसे करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह तो बड़ी इलायची है ।खबरों में प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद गुजरात निवासी जयेश पटेल अपने परिवार के साथ दिल्ली गेट स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे, इसी दौरान उनकी थाली में कॉकरोच दिखाई दिया इस पर उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ से शिकायत की आरोपी को रेस्टोरेंट स्टाफ ने कॉकरोच को बड़ी इलायची बताएं और कहा की रसोई में ले जाकर धोकर दिखाते हैं। इस पर जयेश पटेल को शक हुआ की थाली को अंदर ले जाकर कॉकरोच से संबंधित सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है ।इस बात को लेकर उनके और रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच बहस शुरू हो गई देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहक भी घबरा गए ।माहौल ख़राब होने पर कई लोग रेस्टोरेंट से अपना-अपना खाना छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने जयेश पटेल के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी ।जयेश पटेल के साथ उनके परिवार के कुल आठ लोग रेस्टोरेंट पहुंचे थे जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल थी। घटना के दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी के मौजूद होने की बात भी सामने आ रही है हालांकि आरोप है की मारपीट करने वालों को वो रोक नहीं पाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे घटना की जांच की जा रही है।







0 Comments