ऋषिकेश

*ऋषिकेश-“किंग ऑफ उत्तराखण्ड” गैंग का ₹25,000/- का इनामी वांछित अभियुक्त दून पुलिस के शिकंजे में*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 29/08/2026- गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल, अब चौथे वांछित इनामी…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 29/08/2026-

गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल, अब चौथे वांछित इनामी अभियुक्त को भी किया गिरफ्तार-
गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था ₹25,000/- का इनामी अभियुक्त-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों मु0अ0सं0-405/2026, धारा 2(ख)(i), 2(ख)(iii)/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम मे वांछित/इनामी अभियुक्त रवि गुप्ता की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गये थे।
उपरोक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-405/2026, धारा 2(ख)(i), 2(ख)(iii)/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त गिरोह द्वारा भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए लोगों को डरा-धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग तथा फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों को भयभीत करने जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।उक्त अभियोग में गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके सहयोगी प्रणव उर्फ राघव बत्रा एवं दीपेश कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अभियोग में नामजद चौथा अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता लगातार फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 27.08.2026 को ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं उसके संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई की जा रही थी।इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वांछित एवं ₹25,000/- का इनामी अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने दो साथियों की सहायता से वाहन संख्या UK14N-5344, महिन्द्रा स्कॉर्पियो से नेपाल की ओर भागने की फिराक में है तथा थाना सोनौली जनपद महाराजगंज उ0प्र0 मे आवागमन कर सकता है। उक्त सूचना पर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए उ0नि0 सुमित चौधरी मय पुलिस टीम द्वारा थाना सोनौली, जनपद महाराजगंज, उत्तर प्रदेश पहुंचकर स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। इसके पश्चात दिनांक 28.08.2026 को समय करीब 13:00 बजे थाना सोनौली, जनपद महाराजगंज, उत्तर प्रदेश से ₹25,000/- के इनामी एवं वांछित अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को वाहन के सहित आवश्यक पूछताछ हेतु थाना कार्यालय में बैठाया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध दस्तावेजों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों की सहायता से नेपाल की ओर भागने की फिराक में था। अभियुक्त रवि गुप्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1-रवि कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 27, गली नं0 12, शिवाजी नगर/आदर्श ग्राम कुम्हार बाड़ा, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।

बरामदगी/कब्जे में लिया गया सामान-

1- वाहन संख्या UK14N-5344, महिन्द्रा स्कॉर्पियो
2- नेपाल कस्टम द्वारा जारी Temporary Import of Vehicle/Vehicle Pass
3- नेपाल में वाहन ठहरने की अवधि बढ़ाने संबंधी दस्तावेज
4- यातायात व्यवस्था सेवा कार्यालय द्वारा जारी वाहन अनुमति-पत्र।
अभियुक्त रवि गुप्ता का आपराधिक इतिहासः-

1- 1-मु0अ0स0 187/22 धारा 34 भादवि व 60(1)/72 आबाकारी
2-मु0अ0स0-340/26 धारा 351(3),352 ,308 bns धारा 3(1) r,3(1)s sc/st act
3-मु0अ0स0 265/26 धारा 115(2) /118(1)/118(2)/126(2)/190/191(2)/191(3)/3(5)/318(4)/351(2)/78 बीएनएस
4-मु0अ0स0 345/26 धारा 61(2)/308(3)/351(2) बीएनएस
पुलिस टीमः-
1- निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश
2- निरीक्षक राकेश गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक, (विवेचक) कोतवाली डोईवाला
3- व0उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश
4- उ0नि0 सुमित चौधरी, कोतवाली ऋषिकेश
5- हे0का0 342 अमित राणा
6- हे0का0 351 संदीप राठी
7- का0 0798 बृजेश कुमार

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.