देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश, श्यामपुर : 13 अगस्त 2026
ऋषिकेश विधानसभा के श्यामपुर मंडल में गत दिवस (देर शाम) ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गौरव की भावना को जागृत करने का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा दायित्व है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
तिरंगा यात्रा में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, पंकज जुगलान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक बलविंदर सिंह, अमनदीप नेगी, विनोद रावत, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा जितेंद्र पोखरियाल, रामेश्वर चंदरियाल, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा सीमा पयाल, पूनम व्यास, नीलम रावत, पुष्पा ध्यानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश : 13 अगस्त 2026
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, न्यायप्रियता, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण से समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। उनका जीवन लोककल्याण और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति संरक्षण भी जनसेवा का ही एक महत्वपूर्ण अंग है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्षद संध्या गोयल, एकांत गोयल, बीना देवी, सुधा रावत, सीमा रानी, रमा रावत, ए.के. मित्तल, राजेंद्र त्यागी, बालेंद्र चौधरी, आलोक कुमार, देवेंद्र नेगी, सतीश नौनी, राजीव सुयाल, प्रवीन रावत, गिरीश सकलानी, सुरेश अरोड़ा, विवेक भल्ला, पंकज पुंज, महेंद्र सिंह, अटल पुंज आदि उपस्थित रहे।






0 Comments