देवभूमि जे के न्यूज ,जौलीग्रांट/देहरादून-
“है समय नदी की धारा, जिसमें सब बह जाया करते हैं, कुछ जान ऐसे होते हैं जो इतिहास बनाया करते हैं।” इस प्रेरणादायी संदेश के साथ इंटरनेशनल आयुर्वेद एक्सपर्ट एवं नवजीवनम् आयुर्वेद संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सक डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के बी.फार्मा फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को मोटिवेशनल लेक्चर दिया।
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों ने फार्माकोलॉजी, फार्मास्यूटिक्स और मेडिसिनल केमिस्ट्री पढ़ी है, लेकिन अब उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली “फार्मेसी”—अपने मस्तिष्क को समझने की जरूरत है।
डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि “Hard Work जरूरी है, लेकिन सफलता के लिए Hard Work के साथ Sharp Work और Smart Work भी आवश्यक है।”
शरीर और मस्तिष्क की तुलना करते हुए उन्होंने कहा, “Body is the Vehicle, Mind is the Driver.” उन्होंने न्यूरोप्लास्टिसिटी, सकारात्मक सोच और दैनिक आदतों की शक्ति समझाते हुए विद्यार्थियों से रोज 1% बेहतर बनने का आह्वान किया।
B.Pharm है Launchpad
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि B.Pharm डिग्री मंजिल नहीं, बल्कि करियर की शुरुआत है। फार्मेसी में Clinical Research, Pharmacovigilance, QA/QC, Regulatory Affairs, Medical Writing, Data Analytics, Digital Health और Start-ups जैसे अनेक नए अवसर उपलब्ध हैं।
AI के बढ़ते प्रभाव पर उन्होंने कहा—
“Technology से compete मत कीजिए, technology के साथ काम करना सीखिए।”
उन्होंने विद्यार्थियों को Knowledge, Skill और Character को सफलता की तीन आधारशिलाएं बताते हुए कहा कि ज्ञान अवसर देता है, कौशल उपयोगी बनाता है और चरित्र विश्वास पैदा करता है।
अंत में विद्यार्थियों से One Skill, One Person, One Role और One Habit का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा—
“आप केवल Pharmacy का Future नहीं हैं, आप Healthcare के Future हैं। अपने Mind को Train कीजिए, Body को Heal कीजिए और Career को Build कीजिए।”







0 Comments