देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 8 अगस्त –
महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब ऋषिकेश (डिस्ट्रिक्ट 308) द्वारा अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील के द्वारा सुनहरे कल को बेहद भव्य, गरिमापूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।
क्लब की नवनियुक्त अध्यक्षा ऋतु असूजा के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष समारोह में संस्था के गौरवमयी इतिहास की ब्रांडिंग, फेलोशिप, और आपसी मित्रता का अनूठा समागम देखने को मिला।इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने वैश्विक स्तर पर इनर व्हील आंदोलन के गौरवशाली स्वर्ण काल को याद करते हुए इसका आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्षा ऋतु असूजा और सभी सम्मानित सदस्यों ने एक साथ मिलकर केक काटा और खुशियाँ साझा कीं।
समारोह के दौरान पूरा परिसर पुरानी प्यारी यादों की गूंज से सराबोर नजर आया।इस ऐतिहासिक उत्सव को और अधिक यादगार बनाने के लिए अध्यक्षा ऋतु असूजा ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके अतुलनीय योगदान को सराहा। सभी सदस्यों ने उन्हें उपहार और शुभकामनाएं भेंट कीं। यह पल क्लब की युवा पीढ़ी के बीच मजबूत आपसी जुड़ाव का जीवंत उदाहरण बना।समारोह में इनर व्हील की अंतरराष्ट्रीय थीम और समाज सेवा की ब्रांडिंग पर विशेष चर्चा की गई। अध्यक्षा ऋतु असूजा ने अपने संबोधन में कहा यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे दशकों पुराने सेवा, गहरी दोस्ती और फेलोशिप के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का जरिया है। हमारी एकजुटता ही समाज के वंचित वर्गों की सबसे बड़ी ताकत है।” इस भव्य कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित बीसियों प्रमुख महिला सदस्य और शहर की कई गणमान्य महिलाएं शामिल हुईं।
राष्ट्रगान और मधुर स्मृतियों के साथ इस गौरवपूर्ण समारोह का समापन हुआ।







0 Comments