देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में हरेला सप्ताह के अंतर्गत “एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है” की भावना को साकार करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं विद्यालय परिवार ने विद्यालय परिसर के निकट औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी हरेला पर्व के अवसर पर अपने-अपने घरों में पौधरोपण कर उसकी फोटो एवं वीडियो अपने कक्षा अध्यापकों को भेजकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में हरेला सप्ताह के अंतर्गत भाषण, कला, पोस्टर सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है।







0 Comments