ऋषिकेश

*ऋषिकेश-01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

देवभूमि जेके न्यूज -24.06.2026* जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र…

देवभूमि जेके न्यूज -24.06.2026*

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 23.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान खाण्ड गाँव से जंगल जाने वाला रास्ता ऋषिकेश से अभियुक्त मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी झीलवाला रानीपोखरी उम्र 27 वर्ष को 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा को वाहन स0 UK14A7186 स्कूटी मैस्ट्रो परिवहन करते गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0- 249/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act बनाम मनीष बिष्ट पंजीकृत कर आज दिनांक 24.06.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।

*अभियुक्त से बरामद माल*
***********************
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा
(2)- घटना मे प्रयुक्त वाहन स0 UK14A7186 स्कूटी मैस्ट्रो

*गिरफ्तार अभियुक्त-
(1)- मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी झीलवाला रानीपोखरी (उम्र 27 वर्ष) ।

*गिरफ्तारी का विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध होने पर पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी झीलवाला रानीपोखरी उम्र 27 वर्ष बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक ग्रे रंग के बैग के अंदर सफेद कपडे मे काली पन्नी मे 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे के बारे में पकडे गये व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि वह झीलवाला रानीपोखरी का रहने वाला है घर में माता पिता व तीन भाई बहन है यह गांजा वह बिहार की तरफ से एक व्यक्ति से लेकर आया। जिसका नाम वह नही जानता । वो उसे कभी हरिद्वार तो कभी अन्य स्थानों पर मिलता है। नशे का अभि0 खुद भी सेवन करता है तथा कुछ पुड़िया बनाकर बेच देता ।
***********************

*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 सुमित चौधरी
2-कानि0 244 सुन्दर राठौर
3-कानि0 03 बिजेन्द्र पुडीर

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.