उत्तराखंड

*सक्षम चौहान जिला संयोजक व राम गोपाल रतूड़ी को जिला प्रमुख- परिषद् ने सौंपी जिम्मेदारी*

देवभूमि जेके न्यूज- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20 से 23 जून 2026 तक अल्मोड़ा में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की नवीन दायित्व घोषणा की…

देवभूमि जेके न्यूज-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20 से 23 जून 2026 तक अल्मोड़ा में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की नवीन दायित्व घोषणा की गई। इस अवसर पर ऋषिकेश जिले के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

घोषित दायित्वों के अनुसार रामगोपाल रतूड़ी को पुनः जिला प्रमुख, सक्षम चौहान को जिला संयोजक, सोनिया राणा को जिला छात्रा प्रमुख तथा मनु प्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।
कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद की विचारधारा एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को लेकर पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही छात्र हित, शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक दायित्वों के विभिन्न आयामों पर परिषद के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।
अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, छात्र समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवदायित्वधारी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ऋषिकेश जिला संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.