ऋषिकेश

*विश्व शांति चार धाम यात्रा सकुशल निर्विघ्न रूप से संपन्न होने हेतु परशुराम महासभा ने किया गंगा आरती*

देवभूमि जेके न्यूज, श्री परशुराम महासभा (पंजीकृत )ऋषिकेश उत्तराखंड द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर विश्व शांति चार धाम यात्रा सकुशल निर्विघ्न रूप से संपन्न हो विश्व में…

देवभूमि जेके न्यूज, श्री परशुराम महासभा (पंजीकृत )ऋषिकेश उत्तराखंड द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर विश्व शांति चार धाम यात्रा सकुशल निर्विघ्न रूप से संपन्न हो विश्व में शांति एवं सद्भाव बना रहे हेतु मां गंगा से संध्याकालीन आरती के रूप में प्रार्थना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल द्वारा आरती में सम्मिलित होकर सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि परशुराम सभा निरंतर समाज हित में पर्यावरण की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है निश्चित रूप से परशुराम सभा द्वारा किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से सभा ने समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान स्थापित किया है सभा द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहे यही कामना में मां गंगा से करती हूं परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री द्वारा कहा गया कि परशुराम महासभा प्रत्येक वर्ष यात्रा कल के समय मां गंगा से लोकहित समाज हित में मां गंगा की आरती का आयोजन करती है परशुराम महासभा लगातार समाज में चाहे वह गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग हो पर्यावरण की दिशा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हो मां गंगा के स्वच्छता अभियान में हो प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करती है साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में भी निरंतर श्री परशुराम महासभा की सहभागिता रहती है,

परशुराम सभा के मीडिया प्रभारी प्यारेलाल जुगरान द्वारा कहा गया कि परशुराम महासभा इसी प्रकार से निरंतर समाज हित में कार्यक्रम करती रहेगी और अन्य सामाजिक संगठनों को भी परशुराम महासभा से प्रेरणा लेकर लोकहीत में कार्यक्रम करने चाहिए,

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष संदीप शास्त्री सभा के नवनियुक्त संरक्षक सतेंद्र शर्मा महासचिव ओम प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष राजेश कंडवाल प्यारेलाल जुगरान आर०डी०गौनीयाल डीके मुद्गल नरेंद्र दीक्षित पार्षद रीना शर्मा सतीश दुबे मदन कुमार शर्मा के०के० शर्मा पूर्व पार्षद अनीता रैना वेद प्रकाश शर्मा ( वेदु भाई)T.H.D.c Ltd के सहायक महाप्रबंधक विजय बहुगुणा अजय कालरा दिगंबर नौटियालआदि उपस्थित रहे.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.