उत्तराखंड

*नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क एवं जनसभा को किया संबोधित*

देवभूमि जेके न्यूज (जयकुमार तिवारी) नरेंद्रनगर, 07 जून 2026। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के…

देवभूमि जेके न्यूज (जयकुमार तिवारी) नरेंद्रनगर, 07 जून 2026।

नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया तथा बाइक रैली में प्रतिभाग कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर श्री उनियाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब आवश्यकता एक मजबूत एवं विकासोन्मुखी बोर्ड के गठन की है, जिसके लिए सभी भाजपा सभासद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त बोर्ड के गठन से नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थानीय जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री उनियाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सभासद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि नरेंद्रनगर में एक मजबूत, सक्षम और विकासोन्मुखी बोर्ड का गठन हो सके।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.