ऋषिकेश

*ऋषिकेश-विधायक निधि से ₹10 लाख की धनराशि से चकाचक होगी रुषा फॉर्म की सड़कें*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश : 7 जून 2026 ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रुषा फॉर्म में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश : 7 जून 2026

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रुषा फॉर्म में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए सड़क निर्माण आदि के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए विधायक निधि से 50 स्ट्रीट लाइटें देने की भी घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, पंचायत सदस्य पूजा थापा, पंचायत सदस्य उत्तम सिंह, श्यामपुर मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, रंजीत थापा, गोविंद सिंह मेहर, मानवेंद्र कंडारी, बलजीत झाबा, दीपक थापा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.