उत्तराखंड

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- समझदार बंदर*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *07 जून 2026 , रविवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां…

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 जून 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

0️⃣7️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️

*!! समझदार बंदर !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक घने जंगल के किनारे बहती एक शांत नदी के पास एक जामुन का विशाल पेड़ था। उस पेड़ पर एक चतुर और हंसमुख बंदर रहता था। पेड़ पर मीठे-मीठे जामुन लगते थे, जिन्हें खाकर बंदर बहुत खुश रहता और दिनभर उछल-कूद करता।

उसी नदी में एक मगरमच्छ रहता था। एक दिन वह किनारे आया और पेड़ के नीचे आराम करने लगा। बंदर ने उसे देखा और मित्रता के भाव से मीठे जामुन तोड़कर उसे खाने के लिए दिए। मगरमच्छ को जामुन बहुत पसंद आए। उस दिन के बाद वह रोज़ आने लगा और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।

बंदर पेड़ पर बैठकर जामुन खिलाता और मगरमच्छ नीचे से उससे बातें करता। धीरे-धीरे उनकी मित्रता गहरी हो गई। मगरमच्छ रोज़ कुछ जामुन अपनी पत्नी के लिए भी ले जाता।

एक दिन मगरमच्छ की पत्नी ने जामुन खाते हुए कहा— “ये फल इतने मीठे हैं, तो सोचो जो बंदर इन्हें रोज़ खाता है उसका दिल कितना मीठा होगा! मुझे उसका दिल खाना है।”

मगरमच्छ यह सुनकर घबरा गया। उसने कहा— “वह मेरा मित्र है, मैं उसके साथ विश्वासघात कैसे कर सकता हूँ?”

लेकिन उसकी पत्नी जिद पर अड़ गई और बोली— “अगर तुम सच में मुझसे प्रेम करते हो, तो उस बंदर को यहाँ लाओ।”

पत्नी के दबाव में आकर मगरमच्छ परेशान हो गया। वह अपने मित्र को धोखा भी नहीं देना चाहता था, लेकिन पत्नी की बात भी टाल नहीं पा रहा था। कई दिनों तक वह उदास रहा।

एक दिन उसने मन कठोर किया और बंदर के पास गया। बंदर ने उसकी उदासी देखी और पूछा— “मित्र, आज तुम इतने चिंतित क्यों हो?”

मगरमच्छ बोला— “मेरी पत्नी तुमसे मिलना चाहती है। वह तुम्हें घर बुला रही है।”

बंदर खुश हो गया और बोला— “यह तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन मैं पानी में कैसे जाऊँ?”

मगरमच्छ ने कहा— “तुम मेरी पीठ पर बैठ जाओ, मैं तुम्हें सुरक्षित अपने घर ले जाऊँगा।”

बंदर बिना किसी शंका के उसकी पीठ पर बैठ गया। मगरमच्छ उसे लेकर नदी के बीच में पहुँचा ही था कि उसके मन का बोझ बढ़ गया और उसने सच्चाई बता दी—
“मित्र, मुझे क्षमा करना… मेरी पत्नी तुम्हारा दिल खाना चाहती है, इसलिए मैं तुम्हें ले जा रहा हूँ।”

यह सुनकर बंदर कुछ क्षण के लिए चौंका, लेकिन उसने घबराहट को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उसने तुरंत अपनी बुद्धि से काम लिया और शांत स्वर में बोला—
“अरे मित्र! तुमने यह बात पहले क्यों नहीं बताई? मैंने तो अपना दिल पेड़ पर ही रख छोड़ा है। अगर तुम मुझे वापस किनारे ले चलो, तो मैं दिल लेकर तुम्हारे साथ चलूँगा।”

मगरमच्छ उसकी बातों में आ गया और उसे वापस किनारे ले आया। जैसे ही वे किनारे पहुँचे, बंदर फुर्ती से पेड़ पर चढ़ गया और सुरक्षित बैठ गया।

ऊपर से उसने कहा—
“मित्र, क्या कोई अपना दिल शरीर से अलग रख सकता है? तुमने अपनी पत्नी के कहने पर सच्ची मित्रता को धोखा दिया। यह उचित नहीं है।”

मगरमच्छ अपनी भूल समझ गया। उसे अपनी गलती पर बहुत पछतावा हुआ। उसने सिर झुकाकर कहा—
“मित्र, मुझसे बड़ी गलती हो गई। मुझे तुम्हारी बात माननी चाहिए थी, न कि किसी के लालच में आना चाहिए था।”

बंदर ने कहा—
“सच्ची मित्रता विश्वास पर टिकी होती है। एक बार विश्वास टूट जाए, तो उसे जोड़ना बहुत कठिन होता है। फिर भी, मैं तुम्हें क्षमा करता हूँ, लेकिन अब मैं पहले जैसा भरोसा नहीं कर सकता।”

मगरमच्छ उदास मन से वहाँ से चला गया। उसे समझ आ गया कि लालच और दबाव में आकर किया गया निर्णय हमेशा नुकसान ही देता है।

उस दिन के बाद बंदर और भी सतर्क हो गया और उसने यह ठान लिया कि जीवन में किसी भी संकट में घबराने के बजाय बुद्धि और धैर्य से काम लेना चाहिए।

*शिक्षा:-*
संकट के समय घबराने के बजाय बुद्धि और धैर्य से काम लेना ही सच्ची समझदारी है।
सच्ची मित्रता विश्वास पर आधारित होती है, और लालच हमेशा विनाश का कारण बनता है।

*सदैव प्रसन्न रहिये*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है —* *उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️ ✍️✍️ ✍️✍️ ✍️✍️

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.