देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश –
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अंतर्गत आज जून माह के पहले शनिवार को अवधूत आश्रम रेलवे रोड पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फीजिशियन, ई एन टी विशेषज्ञ,नेत्र विशेषज्ञ,फिजियोथैरेपिस्ट, ने रोगीयों का परीक्षण किया।लगभग 48 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर फिजियोलॉजी विभाग की प्रो डॉ पूर्वी कुलश्रेष्ठ ने शरीर क्रिया विज्ञान विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं शोध परियोजना के बारे में सभी को विस्तार से बताया।वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी,सत्येन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता ,सतीश शर्मा,नरेश गर्ग, के जी गोयल,सत्य प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र कुमार शर्मा, शिव मंगल राम, अजय कुमार गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।







0 Comments