देवभूमि जे के न्यूज,दऋषिकेश : 5 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हम सभी का निरंतर कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को आगे आकर योगदान देना होगा। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करता है।
इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता साह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, अनिल शर्मा, गुड्डी कलूड़ा, देवदत्त शर्मा, सतीश सिंह, बृजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







0 Comments