देवभूमि जे के न्यूज- 05.06.2026
बाजपुर रोड काशीपुर उधम सिंह नगर निवासी स्वर्गीय त्रिलोक सिंह चड्ढा 84 के निधन के बाद उनके परिवार ने मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान कराया | दिवंगत के पुत्र श्री प्रीत सिंह चड्ढा ने अपने पिता जी की आखें दान करने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्होंने निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान को सुचना दी | संस्थान की टीम डॉ. मनिका शर्मा और श्री मक्रेंदु ने दिवंगत के निवास पर पहुँचकर सफलतापूर्वक कार्निया प्राप्त किए | इस नेत्रदान के माध्यम से अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आएगी और वे इस सुन्दर संसार को देख सकेंगे | पिछले महीने स्वर्गीय श्री सरबजीत सिंह, काशीपुर निवासी जी की आँखें दान की थी जिससे यहाँ पर अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिली| और निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान प्रशासन ने परिवार की सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता की सराहना करते हुए कहा की नेत्रदान महादान है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन देने के सामान है | संस्थान ने लोगों से अपील की कि मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए आगे आयें, ताकि हजारों नेत्रहीनो लोगों के जीवन में उजाला लाया जा सके |
नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें |
मृत्यु के छह घंटें के भीतर आँखें दान की जा सकती हैं |
इस दौरान मृतक की आँखें बंद रखनी चाहिए, उन पर गीली रुई रखनी चाहिये तथा कमरे में पंखा बंद और यदि संभव हो तो एसी चालू रखना चाहिए | सिर के नीचे तकिया रखने से भी प्रक्रिया में सहायता मिलती |
नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं | +91-9837607526







0 Comments