ऋषिकेश

*ऋषिकेश- सड़क किनारे शराब पी रहे युवकों को रोकने पर तमंचे से झोंक दिया फायर -दो युवक घायल -एम्स में भर्ती*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश ऋषिकेश- भट्टोवाला में सड़क किनारे शराब पीने से टोकने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्रामीणों पर तमंचे से फायर झोंक दिया। एक युवक…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश

ऋषिकेश- भट्टोवाला में सड़क किनारे शराब पीने से टोकने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्रामीणों पर तमंचे से फायर झोंक दिया। एक युवक के हाथ और दूसरे की जांघ पर गोली लगी है। दोनों को एम्स में भर्ती कराया गया है। पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने AIIMS जाकर उनका हाल चाल जाना एवं डॉक्टरोँ से वार्ता कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली। व परिजनों से भी मुलाकात कर उनको हर संभव मदद की भरोसा दिलाया। व पुलिस प्रशासन से भी वार्ता कर भागे हुए अपराधी को जल्द ढूंढने को कहा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम को सड़क किनारे भट्टोवाला में प्लांटेशन के पास तीन युवक शराब पी रहे थे, इस पर स्थानीय लोगों ने एतराज जताया बात बढ़ते बढ़ते यहां तक पहुंच गई की तमंचे से ग्रामीणों के ऊपर फायर झोक दिया जिससे दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए, ग्रामीणों ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया तथा दो फरार हो गए ।
आपको बता दें कि स्थानीय निवासी मनीष व्यास के हाथ में गोली लगी है उनके हाथ से खून की धारा बहने लगी दूसरी गोली जसपाल रावत की जाँघ को छूते हुए निकल गई उनके पैर में भी काफी जख्म हो गया है मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए आऩ़न फानन में दोनों युवकों को एम्स पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी इलाज शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश में जंगल में लगातार कबिंग की जा रही है फिलहाल उनका पता नहीं चल पाया है। ऋषिकेश कोतवाली में तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखी जा रही है मौके से प्राप्त बाइक बिहार नंबर की है और जंगल में भागे हुए बदमाशों की लगातार तलाश जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.