देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश- 19.05.2026*
दिनांक 17.05.2026 को वादी राजेश चन्द्र रमोला निवासी प्रगतिपुरम कॉलोनी, गली नं.-02, लक्कड़घाट रोड, श्यामपुर ऋषिकेश द्वारा थाना कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी, ज्वेलरी एवं सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 305(a)/331(4) BNS पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 18.05.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रगतिपुरम चोरी की घटना में शामिल दो व्यक्ति लाल रंग की अपाचे RR310 मोटरसाइकिल पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में लक्कड़घाट क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता दिखाते हुए लक्कड़घाट हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने प्रगतिपुरम क्षेत्र में बंद मकान में चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. प्रवीण सिंह पुत्र सुखराम सिंह निवासी सराय रोड, मैदा मिल के पास, सीतापुर, ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र – 23 वर्ष)
2. संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र गुलशन कुमार निवासी पेट्रोल पंप के पास, वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र – 25 वर्ष)
*अभियुक्तों से बरामद माल का विवरण-
पीली धातु (Gold-like Jewellery)
* एक गले का हार
* एक चैन
* एक मांग टीका
* दो जोड़ी कान के झुमके
* एक जोड़ी कान के टॉप्स
सफेद धातु (Silver-like Jewellery)
* तीन जोड़ी पायजेब
* दो जोड़ी बिछुए
*
*अन्य बरामदगी-
* एक लाल रंग की A/F Apache RR310 मोटरसाइकिल
*पुलिस टीम-
उ0नि0 सुमित चौधरी
उ0नि0 राजकुमार
का0 568 अनुयाग तोमर
का0 05 तेज सिंह
