*स्वर्गीय प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट की 77वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश- आज दिनांक 18 मई 2026 को ऋषिकेश ग्राम सभा के स्वर्गीय प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट की 77वीं जन्म जयंती पर उनके पुत्र पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,,, जिसमें परिवर्तन चैरिटेबल रक्तदान सेंटर ऋषिकेश के द्वारा 77 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस अवसर पर शिविर के उद्घाटन मे मेयर शम्भू पासवान,पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी,, जयेंन्द्र रमोला,ज्योति सजवान, राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत,सुधीर राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में गर्मियों में रक्त की आवश्यकता अधिक पड़ती है और रक्तदान शिविरों में कमी आती है,जिस कारण उनके द्वारा अपने पिताजी के 77 वीं जन्म जयंती पर 77 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था और जिसे पूर्ण भी किया गया,हमें निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन करना चाहिए क्योंकि गर्मियों में रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है क्योंकि ऋषिकेश एक पर्यटन क्षेत्र भी है और बाहर से भी यहां लाखों पर्यटक आते है, और रक्तदान शिविरों में कमी आ जाती है जिस कारण अस्पतालों में जरूरतमंद व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसलिए सभी संस्थाओं से निवेदन है कि समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाते रहें ताकि रक्त की पूर्ति बाधित न हो,, इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में सुरेंद्र सिंह नेगी,वीरेंद्र मोघा,दिनेश रावत,सत्या कपरूवान,स वीरेंद्र रमोला,, वीरेंद्र भारद्वाज,,मुस्कान चौधरी, हिमांशु रावत, अनिल पाल, विकास शाही,विशाल शाही, सुधा असवाल,संदीप शर्मा,अक्षय भट्ट विवेक शर्मा, शुभम शर्मा,नीरज चौहान,राकेश कुमार, , शशि कौशिक रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे,,

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *