*श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे (पंज प्यारों के नेतृत्व में) का भव्य प्रस्थान एवं सम्मान समारोह*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) ऋषिकेश, 18 मई 2026

श्री हेमकुंट साहिब की पावन यात्रा वर्ष 2026 की शुरुआत पंज प्यारों के नेतृत्व में ऋषिकेश से पहले जत्थे का प्रस्थान भव्य समारोह के साथ हो रही है। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप राज्यपाल दिल्ली तरनजीत सिंह संधू ,अन्य मंत्रिगण, गणमान्य व्यक्ति, संत समाज के प्रतिनिधि तथा उत्तराखंड की श्रद्धालु संगत उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान:
बुधवार, 20 मई 2026, प्रातः 10:00 बजे
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, ऋषिकेश
इस पावन अवसर पर सिख विरासत पर आधारित दो पुस्तकों का औपचारिक विमोचन किया जाएगा। ये पुस्तकें श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।

*सिख समुदाय के युवा 8 वर्षिय एआई प्रोडिजी मास्टर रणवीर सिंह सचदेवा (AI Wizkid Ranvir Singh Sachdeva) को उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , एप्पल सीईओ टिम कुक, गूगल सीईओ सुन्दर पिच्चई तथा ओपन एआई सीईओ सैम ऑल्टमैन सहित विश्व स्तर पर कई प्रमुख व्यक्तियों द्वारा सराहे जा चुके रणवीर सिंह सचदेवा बाल्यावस्था में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और यूनाइटेड नेशन्स (न्यू यॉर्क ) एवम एआई फॉर गुड (स्विट्ज़रलैंड) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले सिख मूल्यों और आधुनिक नवाचार का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करते हैं।*

इसके साथ ही “दास्तान-ए-सिखी” नामक नया संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा। सिख इतिहास, विरासत, गुरु परंपरा से जुड़ी पावन घटनाओं को समर्पित यह संग्रहालय श्रद्धालुओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
यह पारंपरिक विदाई समारोह हिमालय स्थित पावन श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में अरदास, शबद कीर्तन, निशान साहिब के साथ जत्थे की पारंपरिक विदाई तथा अन्य सिख रीतियाँ शामिल होंगी। उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा द्वारा विनम्र निवेदन किया कि सभी श्रद्धालु एवं संगत इस कार्यक्रम का हिस्सा बने तथा पुण्य के भागी बनें ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *