*ऋषिकेश-5.81 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश–18.5.26 जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 17.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान डक रोड ट्राजिंट कैम्प के पीछे ऋषिकेश से अभियुक्त राहिल पुत्र मेहताब (उम्र 24 वर्ष) निवासी चन्द्रेश्वर नगर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून मूल निवासी नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 5.81 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-197/2026 धारा 8/21 NDPS Act बनाम राहिल पंजीकृत कर आज दिनांक 18.05.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
**************************
*अभियुक्त से बरामद माल*
***********************
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 5.81 ग्राम अवैध स्मैक
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*****************
(1) – राहिल पुत्र मेहताब निवासी चन्द्रेश्वर नगर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून मूल निवासी नगीना जिला बिजनौर उ0 प्र0 (उम्र 24 वर्ष)
गिरफ्तारी का विवरण
*****************
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध होने पर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम राहिल पुत्र मेहताब निवासी चन्द्रेश्वर नगर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून मूल निवासी नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र 24 वर्ष) बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेते समय अपने लोवर से एक पन्नी को फेकने की कोशिश करने लगा जिसे छीन कर चैक किया ता तो इसके अंदर एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मिली जिसे खोलकर चेक किया तो माल भूरा रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ 5.81 अवैध स्मैक बरामद हुआ । बरामद गाजें के बारे उक्त पकडे गये व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि बताया कि सर ये स्मैक ही है, जो काले की ढाल से चलते फिरते आदमी से लेकर आया था। सर गलती हो गई माफ कर दो। मैं नशे का आदी हूँ यह स्मैक मैं अपने सेवन व यहाँ पर आने जाने वाले नशे के आदि ड्राइवर को बेचने के लिए लाया था| ताकि मैं कुछ पैसे कमा सकूँ जिससे मैं अपने नशे की लत का खर्च उठा सकू तो आपने पकड़ लिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

*पुलिस टीम-
1-उ0नि0 शैलेन्द्र ममंगाई
2- कानि0 616 तेजपाल सिंह
3- का0 46 जयवीर सिंह

*चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त है नशे* *का आदी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। उक्त आदेश के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में दि0 18/05/2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान डक रोड बस अडडा ऋषिकेश से चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति (1) राजेन्द्र घर्ति पुत्र सेमशर निवासी ग्राम चमोली सेड पो0 बांघाट जिला पौडी गढवाल (उत्तराखणड) (उम्र 30 वर्ष) के कब्जे से 01अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0 -198/2026 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम राजेन्द्र धर्ति पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र घर्ति उपरोक्त को आज दिनांक 18.05.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त*
==================
(1) राजेन्द्र घर्ति पुत्र सेमशर निवासी ग्राम चमोली सेड पो0 बांघाट जिला पौडी गढवाल (उत्तराखणड ) (उम्र 30 वर्ष)
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*
****************(****
1-एक अदद नाजायज चाकू

*पुलिस टीम*
==================
1- कानि0 273 विकास राणा
2- कानि0 1378 आशुतोष

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *