*ऋषिकेश-श्री गोपाल मंदिर में पुरुषोत्तम मास पर अखंड जप महायज्ञ का विधिवत् हुआ शुभारंभ*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश 17 मई पवित्र गंगा तट एवं ऋषियों की तपोभूमि ऋषिकेश स्थित श्री गोपाल मंदिर में श्री पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अखंड जप महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है । यह आयोजन पुजारी पं. बद्रीनारायण मिश्र के सान्निध्य में शुरू हुआ है । जो एक माह तक लगातार चलेगा ।

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण एवं भगवत प्राप्ति है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु अखंड रूप से “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे॥” महामंत्र का जाप शुरू हो गया है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ 17 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पंचांग पूजन, कलश पूजन, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन एवं जप यज्ञ के साथ शुरू हुआ । एक माह तक लगातार जाप चलेगा । इसके बाद 17 जून 2026, बुधवार को प्रातः 8 बजे अरुण मंथन, अग्नि पूजन एवं हवन प्रारंभ किया जाएगा। उसी दिन प्रातः 11 बजे जप महायज्ञ की पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 18 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे 108 ब्राह्मणों के भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है।

श्री गोपाल मंदिर के पंडित जगमोहन मिश्रा भानु ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल, महिला संकीर्तन मंडल तथा अखिल भारतीय श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल, ऋषिकेश सहयोग कर रहें हैं ।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हो गया हैं ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *