ऋषिकेश

*ऋषिकेश -प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष बनने पर पवन शर्मा का घाट रोड के व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,31/12/2023-व्यापार सभा घाट रोड पर घाट रोड के व्यापारियों द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बनने पर पवन शर्मा का मिष्ठान्न खिलाकर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,31/12/2023-व्यापार सभा घाट रोड पर घाट रोड के व्यापारियों द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बनने पर पवन शर्मा का मिष्ठान्न खिलाकर व आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया।

घाट रोड के सभी व्यापारी भारी संख्या में एकत्रित हुए और उत्साहपूर्वक मनोनीत जिलाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरण किया गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पर मनोनीत किए जाने पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि वह हमेशा व्यापारी हित की लड़ाई के लिए तत्पर रहेंगे और व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उसके निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे। मंडल ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है इसका बखूबी निर्वहन करुंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित मोहन मिश्रा, सतबीर पाल, मोतीराम टुटेजा, शिवम टुटेजा, के के लांबा, गजेंद्र पाल, अजीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, हर्षित गुप्ता, जगदीश रस्तोगी, बृजेश चड्ढा, राकेश चौरसिया, सरदार सिंह, प्रदीप गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शिवचरण गुप्ता, विनीत गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, विक्रांत चौरसिया, चावला जी ,सुरेंद्र मोहन पाहवा ,बाबा राजेंद्र कक्कड़ और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.