*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग-नकल का दंड*

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 17 अप्रैल 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। किसी ना किसी कारण से आज मानसिक रूप से परेशान ही रहेंगे। आस-पडोसी एवं घर के छोटे सदस्यो की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा। मौज शौक एवं अनावश्यक खर्चो पर आज नियंत्रण आवश्यक है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दोपहर तक जिस भी कार्य को करेंगे उसमे असमंजस की स्थिति रहेगी। लेकिन दोपहर के बाद किसी अनुबंध के पूर्ण होने या अन्य किसी मार्ग से धन लाभ होने पर आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ समय दिन के आरंभ एवं बाकी संध्या के समय बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि भी बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। ठंडे मौसम के कारण सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी रुकी हुई कामना पूर्ति होने की संभावना है इसके लिये स्वाभाव में नम्रता रखनी भी जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। उधारी वापस मिलने या कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। लेकिन आज आवश्यकता के समय सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। पेट कमर या गले संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन से आपको काफी आशाये रहेंगा लेकिन दिनचर्या आज प्रातः काल से ही बिगड़नी आरम्भ होगी और संध्या तक अस्तव्यस्त रहने से जरूरी कामना अधूरी रह सकती है। दिन में किसी न किसी से छोटी-मोटी झड़प होने की सम्भवना है पर आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। दोपहर बाद तक सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में संध्या के आसपास कमी अनुभव करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार जरूर आएंगे लेकिन कुछ तो आर्थिक कमी और कुछ निर्णय लेने में चूक अवश्य होगी मार्गदर्शन की भी कमी नही रहेगी जिस वजह से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। मध्याह्न के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। छोटी यात्रा से आशाजनक लाभ हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन आज उधारी वाले व्यवहारो पर नियन्त्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा धन लम्बे समय तक अटक सकता है उधारी चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज भी धन की आमद आवश्यकता के समय होने से ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज प्रयास करने पर रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दोपहर के बाद में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन भटकने का अन्य व्यक्ति फायदा उठा सकता है। धन लाभ के लिये दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो असमय और आवश्यकता से कम फिर भी आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। सेहत में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप कार्यो की भरमार का सामना करना पड़ेगा लेकिन निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। आप मेहनत तो भरपूर करेंगे लेकिन आपका काम वाज सामने वकले की मुश्किल ही पसंद आएगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान भी आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य आज निरस्त करन बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। स्वास्थ्य में अचानक परिवर्तन आने से कुछ समय के लिये परेशानी हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आंशिक शुभ फलदायक रहेगा। पुरानी गलतियों या किसी से किये गलत व्यवहार की के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज कुछ विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए दृढ़निश्चय की आवश्यकता रहेगी। आज जोखिम वाले कार्य जैसे कि शेयर सट्टे आदि में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू वातावरण में स्वार्थ देखने को मिलेगा परिजन जरूरत के समय ही मीठा व्यवहार करेंगे। ठंड से बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपना पूर्ण अनुभव और निष्ठा लगाएंगे लेकिन भाग्य का साथ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नहि मिल पायेगा। आज किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रह सकती है। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे। सेहत लगभग सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है आपका व्यवहार आज अटपटा सा रहेगा किसी को भी सीधा जवाब ना देकर उल्टी सीधी बाते करना स्वयं के लिये परेशानी खड़ी करेगा जिसके कारण कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या से पहले आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी लेकिन आवश्यकता अनुसार ही। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत आज ठीक ठाक रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही मन मे यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की भी संभावना है। आज एक समय मे दिमक़ग दो जगह भटकेगा कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान ना देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। छाती गले अथवक कमर में दर्द या अन्य समस्या जन्म लेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

1️⃣7️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! नकल का दंड !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक बार जंगल में एक पेड़ पर एक कौआ बैठा था। सामने ही हरी-भरी चरागाह में कुछ भेड़ें और मेमने चर रहे थे। तभी उड़ता हुआ एक उकाब आया। थोड़ी देर तक वह पंख फैलाए आकाश में मंडराता रहा। फिर नीचे की ओर आकर मेमनों के झुण्ड पर झपट्टा मारा और एक मोटे ताजे मेमने को उठाकर ले गया।

कौआ यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया। वह उकाब को उस समय तक देखता रहा, जब तक वह नजरों से ओझल नहीं हो गया। उसके लिए उकाब का करतब बहुत ही रोमांचकारी था। वह उसके बारे में सोच-सोचकर इतना उत्तेजित हो गया कि उसने स्वयं भी उकाब के समान ही शिकार करने का निश्चय कर लिया।

उसने मन ही मन सोचा कि जब उकाब ऐसा कर सकता है तो मैं क्यों नहीं कर सकता। यह सोचकर वह हरी-भरी चरागाह की ओर उड़ चला।

कुछ ही देर में वह चरागाह में चर रही भेड़ों के सिर पर आकाश में उड़ने लगा और फिर किसी उकाब के समान ही वह एक बड़ी-सी भेड़़ पर झपटा। वह यह भूल गया कि उसके पंजे उतने शक्तिशाली नहीं थे, जितने उकाब के होते हैं। नतीजा यह हुआ कि उसके पंजे भेड़ के बालों में फंस गए। उसने बहुत प्रयत्न किया अपने पंजों को भेड़ के बालों से निकालने का, मगर सफल नहीं हुआ। अंत में जब चरवाहा आया तभी उसने उसके पंजे भेड़ के बालों से निकाले। चरवाहे ने कौए को आजाद करके उसे इतनी जोर से जकड़ लिया कि बेचारा उड़ नहीं सकता था।

चरवाहा कौए को घर लाया और उसके पंख काट दिए। अब बिना पंखों का कौआ उसके बच्चों का खिलौना बन गया। बच्चे उस कौए के इर्द-गिर्द जमा होकर तरह-तरह के प्रश्न पूछते – “पिताजी, यह कौन-सा पक्षी है? इसका नाम क्या है?”

चरवाहा इन प्रश्नों के उत्तर में हंसकर कहता – “अगर इससे पूछोगे तो यह कहेगा कि मैं उकाब हूं जबकि असलियत यह है कि यह मात्र एक कौआ है।”

*शिक्षा:-*
मित्रों, अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करना चाहिए।

*सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *