उत्तराखंड

*ऋषिकेश -ओंकारानन्द महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 25 दिसम्बर 2023 को परमहंस स्वामी ओंकारानन्द सरस्वती जयन्ती महोत्सव बड़े घूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ओडिटोरियम-ओंकारानन्द सरस्वती नाट्यकला एकेडेमी में मनाया…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 25 दिसम्बर 2023 को परमहंस स्वामी ओंकारानन्द सरस्वती जयन्ती महोत्सव बड़े घूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ओडिटोरियम-ओंकारानन्द सरस्वती नाट्यकला एकेडेमी में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ओंकारानन्द कामाक्षी देवी मन्दिर के पंडितों ने सुन्दर काण्ड के पाठ का मधुर गायन किया । तदोपरान्त सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यकमों का शुभारम्भ आश्रम के प्रमुख स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज, आश्रम की महा सचिव कुमारी सोमाशेखरी, एवं स्वामी सुन्दरानन्द सरस्वती, अध्यक्ष, कार्तिकेय आश्रम के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। ओंकारानन्द महोत्सव आज से दिनाँक 31 दिसम्बर, 2023 तक चलेगा ।

कार्यक्रम में ओंकारानन्द गायत्री वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर गुरुभक्ति रत्न कुमारी सोमाशेखरी द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम् नृत्य ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कु० अर्पिता द्वारा प्रस्तुत भक्तिनृत्य की खूब सराहना की गई । इसके अतिरिक्त अन्य कलाकारों ने भी लोकगीत प्रस्तुत कर शावाशी बटोरी ।

कार्यक्रम में अन्य आश्रमों से आये सन्तजनों एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारियो ने गुरुदेव स्वामी ओंकारानन्द सरस्वती एवं उनके अनन्य शिष्य महन्त श्री स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए भूरि- भूरि प्रशंसा की ।

कार्यक्रम के अन्त में आश्रम के अध्यक्ष महन्त श्री स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज ने सभी उपस्थित सन्तजन, शिक्षाविद्, कलाकारों और सहयोगियों को पुरस्कृत किया और धन्यवाद दिया। समारोह में उपस्थित समस्त जनों के लिये अपना आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का समापन परमहंस स्वामी ओंकारानन्द सरस्वती जी की आरती एवं पुष्पाजॅली के साथ सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का कुशल संचालन डा० अपूर्व त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थितजनं आश्रम व्दारा आयोजित भंण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वामी सच्चिदानन्द, डा० अनुपम वैद्य, श्री प्रमोद उनियाल, श्री अग्निहोत्री, डा० राय, श्री प्रदीप वैद, श्री जोशी, पं० सुरेश जोशी, पं० बैन्जवाल, श्री सुरेन्द्र आदि समस्त का विशेष सहयोग रहा ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.