देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश- दिनांक-29.03.2026*
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 10.40 ग्राम (शुद्ध वजन) अवैध स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 29.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान आस्था पथ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास ऋषिकेश से अभियुक्त भोला पुत्र जनार्दन निवासी- गली न0-16 चन्द्रेश्वरनगर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-25 वर्ष) को 10.40 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0 -124/2026 धारा 8/21 NDPS Act बनाम भोला पंजीकृत कर आज दिनांक 29.03.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
*अभियुक्त से बरामद माल- अभियुक्त के कब्जे से 10.40 ग्राम अवैध स्मैक ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम भोला पुत्र जनार्दन निवासी- गली न0-16 चन्द्रेश्वरनगर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-25 वर्ष) है।
*गिरफ्तारी का विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध व्यक्ति होने पर पूछताछ की गयी तो अपना नाम भोला पुत्र श्री जनार्दन निवासी- गली न0-16 चन्द्रेश्वरनगर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-25 वर्ष) बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर अभियुक्त की दाहिने हाथ की मुट्ठी मे एक पन्नी के अन्दर डलीनुमा प्रदार्थ बरामद होने पर जिसका क्राईम डिक्टेशन से परीक्षण किया गया तो उक्त प्रदार्थ स्मैक होने की पुष्टि हुई है। जिसे तोलने पर 10.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुयी। पकडे गये व्यक्ति से स्मैक के बारे में पूछा तो बताया कि सर यह स्मैक मैं सपेरा बस्ती काले की ढाल से जीत पुत्र जयराज से कम दाम 8500 रुपयें में नगद रुपये खरीद कर लाया था। मैं स्मैक की छोटी छोटी मात्रा में पुडिया बनाकर बेचता हूँ। गंगा घाट पर मुझे घुमने वाले बाबा मजदूर और लडके मिल जाते है जिससे मुझे अच्छी कमाई हो जाती है। रुपये कमाने के लालच में मैने गलत रास्ता पकड लिया था मुझे माफ कर दो आगे से ऐसा काम नही करुंगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम-
1-उ0नि0 बिनेश कुमार
3- कानि0 1261 संजय
4- कानि0 440 शेखर सैनी
